फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश की रूह को पहुंचाई चोट : श्रुति चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में देश की पहचान विश्व में सबसे ज्यादा सांप्रदायिक दंगे होने वाले देश के रूप में हो गई है। भाजपा सरकार ने ऐसा कर देश की रूह को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस शासन में देश की पहचान एक सबको साथ लेकर चलने वाले देश के रूप में थी। लेकिन, भाजपा की गलत नीतियों से इतिहास में पहली बार देश की इकोनॉमी इतनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
श्रुतित ने शुक्रवार को ब्रह्मदत्त मेमोरियल हाल में आयोजित हलका स्तरीय मीटिंग में कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव से पूर्व हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। महज नोटबंदी के दौरान ही 11 लाख लोगों की नौकरी चली गई। भाजपा शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी सब दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने बहल, लोहारू और सिवानी के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग मीटिंग ली। श्रुति ने सभी कार्यकर्ताओं को लोहारू में 12 अगस्त को होने वाली किसान मजदूर-व्यापारी आक्रोश महापंचायत के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की हाजिरी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी। बाद में पत्रकार वार्ता में श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी को ओबीसी विरोधी बताकर जो प्रचार कर रहे हैं, वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन हिल गया है और अब अध्यक्ष अमित शाह को एक नहीं कई बार दौरे करने पड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शीशराम मेचू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर सिरसी, मदन ठेकेदार, सुनील सिंघानी, धनपत, वासु शर्मा चैहडिय़ा, सुशील कासनी, राजकुमार खुर्द, बलबीर सुरपुरा, संजय हरियावास, मुंशीराम सिवानी, मनोज मतानी, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें