फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ खान मजदूरों ने रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। सोमवार को छठे दिन भी पहाड खान मजदूर यूनियन का अनशन जारी रहा। लोगों ने खानक पहाड़ में कार्य न मिलने के कारण रोष प्रकट किया। प्रताप खानक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने धोखा किया है। उन्होंने मजदूरों को काम देने का आश्वासन देकर काम छीनने का कार्य किया है। प्रताप ने कहा कि 12 सदस्य अनशन पर बैठे हुए हैं। कार्य न मिलने के कारण मजदूरों में काफी रोष है। अनशनकारियों ने कहा कि वे पहाड़ में काम लेकर ही अनशन खत्म करेंगे। काम न मिलने तक अनशन पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें