फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीताखेड़ी स्कूल में 100 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जीताखेड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया। महोत्सव की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने विद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए वनों के महत्व को समझाया। मुख्य अध्यापक बलजीत सिंह दहिया की अगुवाई में पूरे विद्यालय प्रांगण में 100 पौधे लगाए गए। प्रत्येक बच्चे को एक-एक पौधा अपने घर पर लगाने के लिए भी दिया गया। मुख्य अध्यापक ने सभी बच्चों को इन पौधों की देखभाल करने और गांव वालों से वृक्षों के महत्व के बारे में प्रेरित करने का आह्वान किया । इस अवसर पर अध्यापक संदीप कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, सतीश कुमार, हितेश कुमार, नरेश कुमार, सतपाल के अलावा संतोष, नरेश, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें