फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मार्केट कमेटी को मिले चेयरमैन और वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
जिले की मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नामों के ऐलान के बाद खुशी मनाई गई। भिवानी के अलावा, लोहारू, तोशाम, जूई और बहल की मार्केट कमेटी में दोनों पदों पर नियुक्ति की गई।
भिवानी मार्केट कमेटी के चेयरमैन के तौर पर नंदगांव निवासी और भाजपा जोनपाल मंडल अध्यक्ष बाबू लाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है। अनाजमंडी के आढ़ती विजय लालावास को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर बाबूलाल के भिवानी मार्केट कमेटी का चेयरमैन और विजय लालावासिया का वाइस चेयरमैन बनने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। लोगों का मुंह भी मीठा करवाया गया। सर्राफ ने कहा कि बाबूलाल यादव और विजय लालावासिया के लिए पार्टी के आदेश हमेशा सर्वोपरि रहे। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदाराम धानिया, कृष्ण बिश्रोई, धीरज सैनी, अनिल सोनी, कर्मबीर फौगाट, पवन ठाकुर, विजय यादव, पवन ठेकेदार, लीलाराम ढाणा, कुलदीप ढाणा, मंगेज, विनोद मानहेरू, पारस डालमिया, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी आदि मौजूद थे। बंसीलाल श्योयाण को जूई मार्केट कमेटी का चेयरमैन और संजय को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

राजीव श्योराण बने लोहारू मार्केट कमेटी के चेयरमैन
लोहारू। युवा समाजसेवी राजीव श्योराण को मार्केट कमेटी लोहारू का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खुशी में आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। राजीव ने वादा किया कि मंडी में किसानों व आढतियों को हर सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर राजबीर दलाल, जगदीश बुढेड़ा, डॉ. आलोक मिश्रा, मुकेश शर्मा, देवी सिंह सोनी, सोनू शर्मा, संजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, अरूण खरकड़ी, जितेन्द्र सरपंच, निरंजन तायल, शशि जैन, राकेश चौधरी आदि मौजूद थे।
राजीव श्योराण

संघ से जुड़े सुशील बने बहल मार्केट कमेटी के चेयरमैन
बहल ।मार्केट कमेटी बहल की सात साल से रिक्त चेयरमैन की कुर्सी एक बार फिर से सजने वाली है। प्रदेश सरकार ने सुशील केडिया को मार्केट कमेटी बहल का चेयरमैन बनाया गया है। रमेश कुमार को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी के सातवें चेयरमैन बने सुशील केडिया 28 साल से संघ से जुड़े हैं। सुशील को चेयरमैन बनाए जाने का समाचार मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। साधूराम पनिहार, डॉ. विरेन्द्र श्योराण, मनमोहन मित्तल बंटी, अनिल राजगढिया, सागरमल केडिया, कृष्ण वर्मा, मोतीलाल मंढोली, विनोद चैहडिय़ा, रामचंद्र गरवा, विनोद सुरपुरिया, रविन्द्र मंढोली, संजय चैहडिय़ा समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सरकार की पहली योजना में 31 दिसंबर 2007 को बहल मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन बनाए गए थे। इसके दिसंबर 2010 के बाद से ही दोनों पद रिक्त चले आ रहे थे।
विज्ञापन

मतलेश बने तोशाम कमेटी के चेयरमैन
तोशाम। करीब आठ साल बाद मार्केट कमेटी को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन मिल गए हैं। राज्य सरकार ने मतलेश सरदाना को चेयरमैन और भीष्म गुप्ता को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। नवनियुक्त चेयरमैन मतलेश सरदाना ने कहा कि बजट लाकर मार्केटिंग सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। रेहड़ी, स्टाल लगाने का स्थान निर्धारित किया जाएगा। वाइस चेयरमैन भीष्म गुप्ता ने बातचीत में कहा कि अनाज मंडी में किसान, व्यापारी, मजदूरों की सुविधा के सभी प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें