फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी दलाल आज पंप हाऊस का बटन दबाकर छोड़ेंगे लोहारू की नहरों में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी दलाल आज छोड़ेंगे लोहारू की नहरों में पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल वीरवार को अधिकारियों की उपस्थिति में बडेसरा स्थित सात नंबर पंप हाउस का बटन दबाकर लोहारू हलके की नहरों में पानी छोड़ेंगे। इस पंप हाउस का हाल ही में कायाकल्प किया गया है। कई साल बाद क्षेत्र की नहरों की टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल ने लोहारू सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा में नहरी पानी पहुंचाने के लिए एशिया की पहली उठान सिंचाई परियोजना को साकार रूप देते हुए नहरों का जाला बिछवाया था। बाद में पर्याप्त देखभाल के अभाव में अधिकांश नहरों में पानी चलना बंद हो गया। वक्त के साथ कई नहरें अपना अस्तित्व तक खोने लगीं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने हलके में निरंतर गिरते भूजल स्तर को देखते हुए यहां के हर खेत में नहरी पानी पहुंचाने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने गिरते भूजल स्तर और नहरों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसएस काद्यान ने 22 जून को क्षेत्र की नहरों का दौरा कर इनके कायाकल्प की योजना तैयार की। इसी कड़ी में बड़ेसरा स्थित सात नंबर पंप हाउस का जीर्णोद्धार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें