फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में फैलाई गंदगी को सात दिन में हटाएं डेयरी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट के पास गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालकों को नोटिस थमा दिए गए। डेयरी संचालकों को एक सप्ताह के लिए नोटिस दिए गए हैं। सेक्टर की समस्याओं को लेकर पिछले दो महीने में यहां के निवासी आठवीं बार डीसी से मिले है। उन्होंने डीसी से समस्याओं के समाधान की मांग की।
सेक्टर-13 के पीछे चल रही दूध की डेयरियां सेक्टर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। डेयरियों की गंदगी ग्रीन बेल्ट के पास डाली जा रही है। हाल यह है कि सेक्टर के गेट तक गोबर फैला हुआ है। इसकी शिकायत अनेक बार सेक्टर निवासी नप अधिकारियों, हुडा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं। अब जाकर सेक्टर वासियों की सुनवाई हुई है। प्रशासन ने डेयरी संचालकों को नोटिस दिए हैं। इसमें गंदगी को हटाने के लिए डेयरी संचालकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्रेटरी साहब, सेक्टर-13 की गलियों से भी गेट हटवाओ
पिछले दिनों नगर परिषद ने शहर में लोगों के लिए परेशानी बने गली में लगे लोहे के गेट हटवाए थे। शहर थाना के पास सराफा व्यापारी द्वारा लगवाए दो लोहे के गेट हटवाये गए थे। इसके बाद नप अधिकारियों ने भी सेक्रेटरी को फोन कर कहा कि सेक्टर-13 की गलियों में भी गेट लगे हैं। इन्हें भी हटवाया जाए। कुछ लोग बार-बार समझाने के बावजूद गेटों को दिन में बंद रखते हैं। जिस कारण परेशानी होती है। खासकर इमरजेंसी के समय। सेक्रेटरी ने इस शिकायत को लिखित में देने के लिए कहा, तो सेक्टर वासियों से उन्हें लिख कर दे दिया। सेक्टर निवासी गुलाबराम ने बताया कि गलियों के गेट दिन में बंद होने से परेशानी होती है। उन्हें घूमकर जाना पड़ता है।

दो महीने में आठवीं बार डीसी से की शिकायत
भिवानी। सेक्टर-13 की समस्याओं को लेकर द भिवानी अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन पिछले दो महीने में आठ बार डीसी से मिल चुकी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछली बार सात दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था। अब आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन समस्याएं दूर नहीं की गई हैं।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ई-मेल और वाट्सएप पर दी शिकायत में पीर बाबा मंदिर के पीछे लगे कूड़े के ढेर, ग्रीन बेल्ट में पड़े गोबर को हटवाने, खाली प्लाटों में भरे पानी को निकलवाने, खाली प्लाटों में उगी जंगली घास कटवाने, सेक्टर की गलियों के बाहर लगाए गए अवैध गेटों को हटवाने, सेक्टर की बदहाल सड़कों को सही कराने की मांग की है। एसोसिएशन प्रधान अधिवक्ता एमएल सरदाना ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी शिकायत की है।
विज्ञापन


सेक्टर की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। डेयरियों को नोटिस दिए गए है। गलियों में लगे गेट परेशानी बने हुए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। जल्द ही सेक्टर की सफाई का ठेका दिया जाएगा। टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
राजेश महता, सेक्रेटरी
नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें