फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में मकान का निर्माण करने वालों को मिलेंगे 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह महीने की अवधि के दौरान मकान का निर्माण पूरा करने वालों को प्रोत्साहन के रूप में 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि कोई स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, वीएलीई या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मकानों के निर्माण संबंधित दूसरी किस्त के लिए दस्तावेज तैयार करके कार्यालय में जमा करवाएगा। उसको भी 500 रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। एडीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अपने कार्यालय में आवास योजनाओं से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माणाधीन मकानों को दो महीने की अवधि में पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।
सत्यापित होने पर ही मिलेगा लाभ
एडीसी ने बताया कि वर्ष 2011 में हुए सर्वे के दौरान जो पात्र लोग मकान की अनुदान राशि से वंचित रह गए थे या जिनका सर्वे में नाम नहीं जुड़ पाया था, उनको यदि अब ग्राम सभा ने पारित किया है। उसे बीडीपीओ ने सत्यापित किया है, उसको भी मकान के निर्माण के लिए सहायता राशि मिलेगी। ऐसे पात्र व्यक्ति हर ब्लॉक में 17 जुलाई को हर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कैंप में संपूर्ण दस्तावेज सहित अपना जमा करवाएं।
विज्ञापन

इस प्रकार मिलेगी मकान निर्माण की सहायता राशि
एडीसी ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पात्र व्यक्तियों को सरकार से एक लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इसमें पहली किश्त के रूप में 45 हजार, दूसरी किश्त पर 60 हजार और तीसरी किश्त पर 33 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा 12 हजार रुपये शौचालय के अलग से दिए जाते हैं। प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत 91 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को तीन किस्त के जरिये आर्थिक मदद मिलती है। एडीसी ने इस योजना से संबंधित सभी सहायकों को निर्माणाधीन मकानों का कार्य दो महीने में करवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एपीओ रामबीर सिंह, रामनिवास, रणबीर फौगाट सहित अनेक सहायक मौजूद थे।
विज्ञापन

एसीएस संधू ने भी दिए निर्देश
मकान निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने आज उपायुक्त कार्यालय में डीसी डॉ. अंशज सिंह और एडीसी खडग़टा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इसके जरिये एसीएस ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्माणाधीन मकानों के कार्य को दो महीने में पूरा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मकान निर्माण में किसी भी स्तर पर देरी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें