फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की मुख्य जगहों व रास्तों पर लगीं 1200 स्ट्रीट लाइटें बंद, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर की मुख्य जगहों व रास्तों पर लगी करीब 1200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शहर के अंदर करीब 20 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंटों के रखरखाव को लेकर नगर परिषद ने पांच लाख पांच हजार रुपये में वर्क ऑर्डर जारी किया था, लेकिन अब तक नए ठेकेदार ने स्ट्रीट लाइटों पर काम शुरू नहीं किया है। काम शुरू नहीं करने पर नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
वहीं, ठेकेदार ने नप से सोमवार तक मामले में मोहलत मांगी है। अब तक नगर परिषद शहरी दायरे में आने वाली स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए हर माह करीब आठ लाख रुपये खर्च करता आ रहा था। नए वर्क ऑर्डर में ये काम नए ठेकेदार ने पांच लाख पांच हजार रुपये में करने की सहमति जताई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सात सितंबर को शहरी दायरे में आने वाली स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव को लेकर वर्क ऑर्डर जारी किया था। वर्क ऑर्डर में यह भी स्पष्ट किया था कि ठेकेदार दो दिन के अंदर अपना काम शुरू करे। इस लिहाज से 9 सितंबर तक ठेकेदार को स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम भी शुरू करना था। इसके बावजूद नए ठेकेदार ने स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू नहीं किया। पिछले दिनों हुई बारिश में शहर के मुख्य बिंदुओं व मुख्य रास्तों पर करीब 1200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। शहर के 31 वार्डों में करीब चार लाख की आबादी को स्ट्रीट लाइट के रखरखाव से फायदा मिलने वाला है, मगर काम शुरू नहीं होने से अधिकांश हिस्सों में स्ट्रीट लाइटों की रोशनी ही गुल है।
स्ट्रीट लाइटों में बन चुके हैं परिंदों के घोंसले
शहर के कई हिस्से तो ऐसे हैं, जहां पर कई सालों से नप ने स्ट्रीट लाइटों की सुध नहीं ली। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों में पक्षियों ने अपने घोंसले बना लिए हैं। इन स्ट्रीट लाइटों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं, जबकि इनके पोल अब इंटरनेट के तारों से लदे पड़े हैं। यहां की गलियों में सांझ ढलते ही स्थायी तौर पर अंधेरा छा जाता है।
पुराने ठेकेदार ने भी बंद किया शहर में स्ट्रीट लाइटों का काम
नए सिरे से स्ट्रीट लाइटों का ठेका होने के बाद पुराने ठेकेदार ने भी अपना काम समेट लिया है। पुराने ठेकेदार ने नप अधिकारियों को अपने काम का ब्योरा सौंप दिया है। अब शहर में अगर किसी हिस्से में स्ट्रीट लाइट खराब है तो उसे ठीक करने भी कोई नहीं पहुंच रहा है। नया ठेकेदार कब तक काम शुरू करेगा, यह भी निश्चित नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन

सोमवार के बाद काम नहीं किया तो करेंगे कार्रवाई
शहर के अंदर स्ट्रीट लाइट रखरखाव का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, लेकिन नए ठेकेदार ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। उसे नप की तरफ से नोटिस भेजा गया है। नप ठेकेदार ने नोटिस का कोई लिखित जवाब तो नहीं दिया है, मगर मौखिक तौर पर सोमवार तक का समय मांगा है। अगर इसके बाद भी ठेकेदार अपना काम नहीं शुरू करता है तो फिर आगामी कदम उठाया जाएगा।
- सुनील कुमार, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें