फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर ठंड़ में ठिठुरते रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। ट्रेन और बसों में सीट के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के परीक्षार्थी रातभर ठंड में ठिठुरते और परेशान रहे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर फर्श और बैंचों पर सो कर रात बिताई। इसके बावजूद ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ होने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहुत से परीक्षार्थियों को सीट नसीब हुई खड़े होकर ही यात्रा की। रोडवेज की 24 बसों से यात्री परीक्षा देने पहुंचे।
शनिवार को कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए भिवानी के विभिन्न गांवों और आसपास के अन्य शहरों के परीक्षार्थी रात नौ बजे ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे थे। रात को परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर थी। सभी सुबह साढ़े चार बजने का इंतजार कर रहे थे। रातभर परीक्षार्थी में ठंड में ठिठुरते रहे। परीक्षार्थियों को फर्श, बैठने वाली सीटों पर लेटकर आराम करते देखा गया। बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय के दो कमरे खोले ताकि परीक्षार्थी वहां सो सके। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण परिक्षार्थियों को बाहर ही सोना पड़ा।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज प्रबंधन ने 18 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। सुबह बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रबंधन भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए सात, करनाल के लिए दो, कुरुक्षेत्र के लिए तीन, पानीपत के लिए दो, कैथल के लिए एक बस चलाई। दोपहर की शिफ्ट में भी नौ बसें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत आदि स्थानों के लिए गई। इन सबके बावजूद बसों में यात्रियों के बीच धक्का मुक्की रही। परीक्षार्थियों ने बसों की छत पर भी यात्रा की।
विज्ञापन

ट्रेन की खिड़कियों पर लटकते रहे परीक्षार्थी
सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई ट्रेन में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन आते ही यात्री उसमें उमड़ पड़े। ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी परिक्षार्थियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। टिकट खरीदने के लिए लंबी कतार लगी रही। ट्रेन के सभी टीमों में तीन से चार गुणा ज्यादा यात्री थे। इसके बावजूद भी परीक्षार्थी खिड़कियों पर लटके हुए थे। काफी परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ भी नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें