फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल और कुम्हार नेता सतीश को मार दो, मालामाल कर दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल और कांग्रेस नेता सतीश को मार दो, मालामाल कर दूंगा
विज्ञापन

- कांग्रेसी नेता लोकीराम प्रजापति के पीएसओ का आरोप, दोनों को मारने के लिए दिया है लालच
- पीएसओ ने भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल को व्हाट्सएप मैसेज से दी सूचना, खुद का वेतन दिलाने की मांग की
- भाजपा नेता दिनेश बेडवाल ने एसपी को शिकायत कर स्वयं की जान को बताया खतरा
- लोकीराम बोले, झूठे है आरोप, पीएसओ को उधारे दे रखे है रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल और कुम्हार नेता सतीश को मार दो, तुम्हें तुम्हारा वेतन भी दूंगा और इनाम देकर मालामाल कर दूंगा। इन्होंने मेरी कुम्हारों की राजनीति खत्म कर दी है। यह बात रोहतक के कांग्रेसी नेता लोकीराम ने मुझे वेतन मांगने पर कही है। यह कहना है लोकीराम के पीएसओ गनमैन दीपक का। दीपक ने भाजपा नेता व मनरेगा स्टेट काउंसलर दिनेश बेड़वाल को व्हाट्सएप मैसेज से सारी सूचना दी। साथ ही उसका वेतन दिलाने की भी मांग की। जिसके बाद भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दी और उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेसी नेता लोकीराम ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए झूठा बताया।
सोमवार दोपहर के समय भाजपा नेता और मनरेगा स्टेट काउंसलर दिनेश बेड़वाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। हनुमान गेट वासी दिनेश बेड़वाल बताया कि 21 अक्तूबर रविवार को शाम पांच बजे उसके व्हाट्सएप पर रोहतक के दीपक कुमार प्रजापति ने मैसेज भेजा। उसमें लिखा था कि वे उसे लोकीराम प्रजापति से न्याय दिलाए। दीपक ने लिखा था कि उन्होंने चार साल तक लोकीराम प्रजापति के पास बतौर पीएसओ गनमैन की नौकरी की है। उसकी तनख्वाह अभी तक नहीं मिली है। जब वह तनख्वाह मांगने लोकीराम के पास गया तो उन्होंने कहा कि वह उसके दो काम कर दे तो वह तनख्वाह भी देगा और मालामाल भी कर देगा। भाजपा नेता दिनेश बेड़वाल व कांग्रेसी नेता सतीश प्रजापति को अपनी रिवाल्वर से जान से मार दे। दीपक ने लिखा कि उसने यह गलत काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


ट्रक चोरी होने पर हुई थी कहासुनी
दिनेश बेड़वाल ने बताया कि उन्हें जब यह मैसेज मिला तो वह स्वयं भी हैरान रह गए और पूरे परिवार में भय का माहौल है। बेड़वाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने 2011-12 में लोकीराम के साथ मिलकर एक बड़ा ट्रक साझे में लिया था। कुछ समय बाद वह ट्रक चोरी हो गया था। जिस पर उसकी लोकीराम के साथ काफी बार कहा सुनी हुई। बाद में वह ट्रक राजस्थान से बरामद हुआ। यह ट्रक लोकीराम को ही दे दिया था। उसके बाद लोकीराम से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। अब उसी रंजिश के चलते लोकीराम उन्हें जान से मारना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेवारी लोकीराम की होगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
---------
झूठे है आरोप, मांगता हूं रुपये : लोकीराम
कांग्रेसी नेता लोकीराम ने बताया कि वह डेढ़ महीने से बेड पर है। उनका एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें दो फ्रेक्चर आए हुए है। सारे आरोप झूठे है। पीएसओ दीपक ने उनसे रुपये लिए थे। अब वापस मांगे तो ये झूठे आरोप लगा दिए। उसके पास रिकार्डिंग भी है।
-----------
मेरे सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव होने के कारण लोकीराम बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। इस कारण वह मरवाना चाहता है। इस बारे में उसके पीएसओ दीपक ने व्हाट्सएप से यह सूचना दी। वह इस बारे में कल पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे
विज्ञापन

- सतीश प्रजापति, कांग्रेसी नेता रोहतक।
--------
वर्जन
दिनेश बेड़वाल ने शिकायत दी है। मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि मामला भिवानी क्षेत्र का है या नहीं। मैसेज भेजने वाले की क्या रुचि है यह भी जांच की जाएगी। पूरी जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस केस में कोई भी जल्दबाजी नहीं करेंगे।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक।

फोटो 25 : दिनेश बेड़वाल
फोटो 40 सतीश प्रजापति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें