फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- दो दिन में बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे जाम करने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुई। जुई में बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने अमृतसर में हुए हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने बाजरे की खरीद को लेकर खाद्य आपूर्ति जिला अधिकारी से फोन पर बात की। अधिकारी ने दो दिन में बाजरे की खरीद का आश्वासन दिया है। किसानों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए बाजरे की खरीद शुरू ना होने पर बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। किसान नेताओं ने प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को दाना-दाना खरीदने की बात तो करती है। लेकिन किसान अपनी बाजरे की फसल को बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। किसानों ने मिलकर फैसला किया है कि दो दिन में अगर सरकार ने बाजरे की खरीद शुरू नहीं की तो जुई अनाजमंडी में बेमियादी धरना और समाधान ना होने पर दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे को जाम करने का प्रस्ताव पास किया। किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होने के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

डीसी से बात कर दो दिन में खरीद शुरू करवाने का प्रयास रहेगा : कालरा
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनिल कालडा ने जुई अनाजमंडी में बाजरे की खरीद मामले में बताया कि इस मामले में डीसी भिवानी से बात कर दो दिन में खरीद शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर भी उच्च अधिकारियों को पत्र व्यवहार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें