फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खूब बिक रहा नकली पनीर और नकली खोवे की बर्फियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर में नकली पनीर और खोये का खेल खूब चल रहा है और शातिर लोग सुबह सरकारी कार्यालयों के समय से पहले ही इसे बेचकर चलते बनते हैं। महज 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नकली पनीर हर रोज सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर बेचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह-सवेरे छापेमारी कर एक गाड़ी को पकड़ा तो सारा खुलासा हुआ। उक्त गाड़ी चालक के पास से करीब पांच किलो नकली पनीर बरामद किया गया जबकि करीब 20 से 25 किलो पनीर वह अलग-अलग दुकानों पर सप्लाई कर चुका था। आरोपी के पास से करीब पांच किलो नकली खोवे की बर्फी भी मिली। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। आरोपी ने बताया कि वह रोहतक की पुरानी सब्जी मंडी से सस्ते दामों पर ये नकली सामान लेते हैं और यहां कुछ मुनाफा कमाकर बेचते हैं।
स्वास्थ्य विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने लगातार मिल रही मिलावटी और निमभन स्तर का पनीर और खोया बिक्री की शिकायत के बीच शुक्रवार को जांच की प्लानिंग बनाई। विभाग को सूचना दी थी कि सुबह नकली, मिलावटी सामान की सप्लाई होती है। सप्लाई रोहतक से की जाती है। टीम ने सुबह सात बजे सब्जी मंडी के पास रेड की तो एक इको गाड़ी को पकड़ा। जांच की तो उसके पास करीब पांच किलो पनीर और करीब पांच किलो ही खोवे की बफी थी। जांच में सामने आया कि पनीर स्प्रेटा दूध का था जबकि बर्फी भी मिलावटी सामग्री की थी। टीम ने दो-दो किलो के सैंपल लेकर बाकी सामान वहां लावारिस पशुओं को खिलवा दिया।
विज्ञापन

120 रुपये में खरीद होती है 150-160 में बिक्री
इको गाड़ी से माल सप्लाई करने वाले युवक ने अपनी पहचान रोहतक जिले के गांव बनियानी वासी साधुराम के रूप में बताई। साधुराम ने बताया कि वह हर रोज रोहतक पुरानी सब्जी मंडी के पास बनी दूध की डेयरी से मिलावटी पनीर खरीदता है। उनमें एक डेयरी दो भाई की है जिसके संचालक काले व एक अन्य है। वहां से करीब 120 रुपये पनीर मिल जाता है, जिसे भिवानी व रास्ते की दुकानों में 150 से 160 रुपये प्रति किलो बिक्री करता है। वह अकेला नहीं है, उसके जैसे अनेक लोग हैं जो इसी तरह पनीर खरीदकर बेचते हैं। यह पनीर स्प्रेटा दूध का है।
सरकारी दफ्तर खुलने से पहले हो जाती है बिक्री
निम्न स्तर की खाद्य सामग्री बेचने वाले भी सरकारी विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों की कार्यप्रणाली के अनुसार ही कार्य करते हैं। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों को सूचना है कि फूड एंड ड्रग विभाग की टीम कार्यालय समय में ही छापेमारी करती है यानी सुबह नौ बजे के बाद। ऐसे में ये सुबह पांच से सुबह नौ बजे तक ही मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई और बिक्री करते हैं। जब विभाग को इसकी सूचना मिली तो सुबह-सवेरे छापेमारी का प्लान तैयार किया।
रोहतक से भिवानी ही नहीं हांसी, हिसार, झज्जर में भी हो रही सप्लाई
स्प्रेटा दूध का निम्न स्तर का पनीर और निम्न क्वालिटी के खोये की बर्फी रोहतक से न केवल रोहतक की मार्केट में सप्लाई होती है बल्कि भिवानी, हांसी, हिसार, झज्जर आदि विभिन्न जिलों में होती है।
यहां भी लिए सैंपल
टीम ने यहां के बाद गोपालजी डेयरीवाला के यहां आनंदा पैकिंग पनीर का भी सैंपल लिया। यहां दुकानदार ने बताया कि उनका अच्छी क्वालिटी का पनीर है। फिलहाल इसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्जन:::
मिलावटी और निम्न स्तर का पनीर, खोया सप्लाई करने की शिकायत थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई। एक ईको गाड़ी चालक को पकड़ा मगर वह अपना अधिकतर माल बेच चुका था। उसके आधार पर पता लगा है कि रोहतक की पुरानी सब्जीमंडी से भिवानी, हिसार, हांसी आदि विभिन्न जिलों में मिलावटी पनीर और बर्फी भेजी जाती है। इको सवार से मिले पनीर और बर्फी के सैंपल सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा रोहतक में कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें