फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में उडनदस्तों ने 87 नकलचियों पर किए मामले दर्ज, एक सुपरवाइजर को किया रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड प्रथम वर्ष एवं डीएड प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर (रि-अपीयर) की परीक्षा में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों की जांच के दौरान 87 नकलचियों पर मामले दर्ज किए व ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक सुपरवाइजर को रिलीव किया।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा के बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जिला हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के सात केस पकड़े एवं बोर्ड सचिव धीरेंद्र खडग़टा, आईएएस के उड़नदस्ते द्वारा जिला जींद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया और नकल के 21 केस पकड़े। नकल पर अकुंश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी एवं सोनीपत जिले के परीक्षा केंद्रों में नकल के 31 केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने 10 केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 18 मामले दर्ज किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर, हिसार-11 पर नियुक्त सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा, स्पेशल अध्यापक (प्रशिक्षक) को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें