जिला स्तरीय पंचायत के लिए किसानों ने बनाई रणनीति
लोहारू। भाकियू की जिला स्तरीय पंचायत वीरवार को ढ़िगावा मंडी के विश्राम गृह में पूर्व सरपंच चुन्नीलाल की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में 9 मार्च को ढिगावा मंडी में एक जिला स्तरीय पंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया।
भाकियू के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि 9 मार्च को आयोजित किसान पंचायत मौजूदा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जिले के हर गांव- गांव में जाकर किसानों से संपर्क कर पंचायत में आने का न्यौता दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में किसानों की सुध नहीं ली जा रही है, ऐसे में भाकियू एक बार फिर से हर बार की तरह से किसानों के हकों की लड़ाई लड़ेगी। जिला महासचिव रवि आजाद ने कहा कि 9 मार्च की पंचायत में क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं शामिल होकर तानाशाही भाजपा सरकार के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजाऐगी। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई किसान नेता हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मंदरुप शेहर, आजाद सिंह भूंगला, महावीर सहारण, धर्मपाल बारवास, भल्लेराम नंबरदार, दौलत राम, राकेश आर्य, दयानंद नेहरा, मंगल सिंह खेरेटा सहीत अनेक किसान नेता एवं किसान मौजूद थे।