मजदूरों ने सरकार का पुतला जलाया
भिवानी। निर्माण मजदूर कारीगरों ने सीटू भिवानी के आह्वान पर चांग के पड़ाव चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। यूनियन के ब्लॉक उपप्रधान महाबीर चांग ने बताया कि भिवानी और दादरी जिले के निर्माण मजदूर, कारीगरों की मांगों व समस्याओं को लेकर पिछले 16 दिन से उपायुक्त कार्यालय पर दिन रात का पड़ाव जारी है। इस पड़ाव के सभी मजदूरों का पंजीकरण करना, पंजीकृत मजदूरों की पासबुक जारी करके दो साल से बकाया सुविधा फार्मों राशि जारी करना व नवीनीकरण सुविधा फार्म जमा करवाने के लिए मजदूरों को बुलाने का तुगलकी फरमान वापिस लेना, कन्यादान व छात्रवृत्ति में की गई कटौती वापिस लेना आदि मांगे उठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रधान अनिल कुमार, महाबीर सिह, रामसिंह, ब्रहमा, कैलाश, जयभगवान, सुरेन्द्र, धीरा सिंह, नसीब, संजय आदि मौजूद थे।