फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कट ऑफ लिस्ट की खामियों, गैप ईयर और रि-अपीयर विद्यार्थियों को एडमिशन की मांग को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री और डीसी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
कॉलेज गेट पर शुक्रवार को ताला जड़ने के बाद शनिवार को इनसो कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में छात्र नेता मंदीप सूई के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहां से लघु सचिवालय पहुंचे और तहसीलदार को शिक्षा मंत्री और डीसी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेता मनदीप सुई ने मांग की कि कॉलेजों में दाखिले की सीटों को बढ़ाया जाए, जिन छात्रों की दो से अधिक विषयों में रिअपीयर है, उन छात्रों को भी दाखिला दिया जाए, बारहवीं के बाद दो साल से अधिक गैप-ईयर वाले छात्रों को दाखिला दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन छात्र विरोध नीतियों को वापस नहीं लेती तो इनसो बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि दाखिला न होने के कारण छात्रों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे छात्रों में रोष है। उच्चतर शिक्षा विभाग की कालेजों में लगने वाली कट आफ लिस्ट में भी खामियां हैं। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। दाखिले न होने के कारण छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। इस मौके पर अमित हड़तवाल, राहुल सांगवान, रवि कालुवाला, योगेश, सोकी बड़सी, सोनू दुर्जनपुर, राहुल खेड़ी, मनजीत लाला, रवि कूंगड़, अर्जुन, रिंकू श्योराण, रजत, विकास राव, आशिष, संजीत, मंजीत बामला, रजत धामिया, मनदीप घणघस, विनोद, राहुल शर्मा, विकास, नवीन कंकरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई ने दिया धरना, लगाए नारे
भिवानी। स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी भिवानी ने विद्यार्थियों की मांगों और समस्याओं को लेकर रोष जताया। इस दौरान कॉलेज परिसर में धरना भी दिया। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रथम समेस्टर में री-अपीयर विद्यार्थियों को तीसरे समेस्टर में दाखिला न देने के शिक्षा विरोधी नियम का एसएफआई ने विरोध जताया। राजकीय महाविद्यालय और राजीव गांधी महिला कॉलेज के विद्यार्थियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता संयुक्त रुप से राजकीय महाविद्यालय प्रधान संदीप और महिला कालेज की सदस्य दीपाली ने की। एसएफआई जिला प्रधान राहुल, इकाई सचिव राकेश ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग के बनाए गए शिक्षा विरोधी नियम विद्यार्थियों के कॅरियर पर सवाल लगा रहे है। जिला सचिव विनोद ने बताया कि सरकार लगातार नए-नए शिक्षा विरोधी नियम बना रही है। इस मौके पर दिपाली सोनाली, मुस्कान, मोनिका, रजनी, सुशीला, मौसम, जितेंद्र, सोमबीर, मनीष, नवीन, सुनील, सचिन, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें