फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते किसानों की कीमती जमीन को कौडिय़ों के भाव बिल्डरों से खरीदवाया: बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भले ही आज कहे कि उसने किसानों की एक इंच जमीन भी नहीं बेची मगर सच ये है कि हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते किसानों की कीमती जमीन को कौड़ियों के भाव बिल्डरों से खरीदवा दिया। इसी कारण उसने भूपेंद्र हुड्डा का विरोध किया। अगर हुड्डा ने जमीन नहीं बिकवाई तो सेक्शन चार और छह के नोटिस क्यों हुए जो बाद में कैंसिल करने पड़े। ये तो किसानों को डराते थे कि बेच देे, नहीं तो बाद में इतने भी रुपये नहीं मिलेंगे। यह बात केंद्रीय इंस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को नौ अक्तूबर को गढ़ी-सांपला में होने वाले किसान नेता चौ. छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का न्योता दिया।
शुक्रवार को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का न्योता देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को न्योता देने के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री हुड्डा से खासे खफा नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राफेल मामले में लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। तेल की कीमतों पर उन्होंने कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होती है। कच्चा तेल जितना अधिक निकलेगा उतनी ही कीमतें कम होने की संभावनाएं होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा और हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर होंगे। साथ ही बताया कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है जबकि कांग्रेस एक मूमेंट की तरह है। भाजपा में सभी काम अनुशासित ढ़ंग से होते हैं।
64 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीन बंधु सर छोटू राम ने अपनी पूरी जिंदगी किसान व कमेरे वर्ग के लिए लगाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण होना किसान-कमेरे वर्ग के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात व तोहफा है। प्रधानमंत्री नौ अक्तूबर को गढ़ी-सांपला (छोटू राम नगर)में छोटू राम की 64 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा के निर्माण पर करीब दो करोड़ की लागत आई है। अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा तीन प्रदेशों के राज्यपाल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश के मंत्री, विधायक व हर वर्ग से लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीरेन्द्र किरोड़ी ने सर छोटू राम को भारत रत्न दिलवाने की मांग की जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, पूर्व विधायक शाशि परमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह, रज्जू अहलावत, हर्षवर्धन मान, एडवोकेट ब्रह्मानंद, गंगा राम श्योराण, अशोक सिवाच, विरेन्द्र कौशिक ने संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश मिताथल, अर्जुन अबार्डी राजकुमार सांगवान, पूर्व सरपंच कृपाल धनाना, सरोज सिहाग, मंगल सिंह, उदय सिंह, अनिल फरमाना, मनोज तंवर, विशम्बर अरोड़ा व राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें