फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब ने जगाई बराबरी की अलख: बनवारीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब ने जगाई बराबरी की अलख: बनवारीलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बाबा साहब ने निमभन वर्ग को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए क्रांति की अलख जगाई। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया, जो समाज के हर वर्ग पर लागू होता है। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की। वे समृद्ध भारत के शिल्पकार थे।
शनिवार को यहां पंचायत भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जंयती के अवसर पर कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समारोह को बतौर मुख्यातिथि उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने विचारों से अपने समय में गरीब और अमीर के बीच बनी खाई को पाटने का काम किया।
विज्ञापन

समारोह में पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला प्रधान नंदराम धानिया ने मंत्री व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। समारोह को पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, ठा. विक्रम सिंह, ताराचंद अग्रवाल और रेखा टंडन ने भी संबोधित किया। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
समारोह में मंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, जिला महामंत्री विजय शेखावत, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, रेखा टंडन, एससी जिला प्रधान जगदीश मिताथल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. विक्रम सिंह, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश सचिव आजाद वाल्मीकि, पूर्व जिला प्रधान ताराचंद अग्रवाल और संदीप श्योराण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पंचायत भवन में कार्यक्रम के उपरांत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. बनवारी लाल लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक घनश्याम दास सर्राफ भी मौजूद थे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, एसडीएम सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, तहसीलदार रामनिवास भांभू, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, नंद किशोर अग्रवाल, महिला जिला प्रधान बबीता तंवर, सुषमा शर्मा, कमलेश भोड़ूका, हर्ष वर्घन मान, सोनू सैनी, सुनील वर्मा नंबरदार, पूर्व तहसीलदार रामपाल दहिया, भानी सहाय बागोतिया, एडवोकेट रोशनलाल, प्रदीप वाल्मीकि, विजय सिंहमार, बृजेश कुमार और जगबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

--
पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिका प्रथम
फोटो : 56
पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए में केएम पब्लिक स्कूल से कनिका ने पहला, वैश्य मॉडल स्कूल से लालरमपारा ने दूसरा और बीट्स सेे दीपाली ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप बी में टीआईटी स्कूल से भारत ने पहला, वैश्य मॉडल स्कूल से वंशिका ने दूसरा और बाल भवन स्कूल से काजल ने तीसरा स्थान पाया। शिक्षिका सरोज रहेजा, तरुण कुमार और प्रोमिला ने निर्णायक व श्याम शर्मा ने कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाई। सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और निर्णायक मंडली को भी मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें