फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अप्रैल से खसरा और रूबैला से बचाव टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से शुरू होगा खसरा और रूबैला से बचाव टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
एसडीएम सुरेश कस्वां ने कहा कि 9 माह से 15 वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों को खसरा और रूबैला से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांव के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, ईंट भट्ठों और झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में आयोजित खसरा और रूबैला के उन्मूलन अभियान के तहत खंड टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 9 माह से 15 साल की उम्र के बच्चों को उपरोक्त जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकारण जरूरी है। एसएमओ डा. मनीष पूनिया ने बताया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है और बच्चों में विकलांगता और मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। इस अवसर पर सीडीपीओ सुशीला देवी, बीईओ शक्तिपाल आर्य, डा. गौरव चतुर्वेदी, डा. ओमप्रकाश डूडी, डा. अजय श्योराण , डा. सुधीर जाखड़, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. देवेंद्र सिंह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें