फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दस दिन और करना होगा टेलीफोन व्यवस्था बहाल होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी दस दिन और करना होगा टेलीफोन व्यवस्था बहाल होने का इंतजार
विज्ञापन

भिवानी। हांसी गेट से घंटा घर चौक तक की टेलीफोन की अंडर ग्राउंड मैन लाइन चोरों द्वारा उखाड़ कर ले जाने के बाद आधे शहर की टेलीफोन व इंटरनेट व्यवस्था बाधित हो गई है। इंटरनेट व्यवस्था ठप होने से हांसी गेट के आस-पास के बैंक व बड़े संस्थानों का काम-काज काफी प्रभावित रहा। बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। संचार व्यवस्था बहाल करवाने के लिए दूसरे दिन दूर संचार निगम रोहतक मंडल के उच्च अधिकारी भिवानी में डेरा डाले रहे। रोहतक से बुलाई गई 20 तकनीकी कर्मचारी व अधिकारियों की टीम लाइन को बदलने के काम में लगी रही। तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि अभी शहर की संचार व्यवस्था सुचारू होने में कम से कम दस दिन का समय और लगेगा।
भिवानी के घंटा घर के पास स्थित टेलीफोन निगम के मुख्य ऑफिस से हांसी गेट तक 12 सौ व 800 पेयर की लाइन डाली हुई है। इसी लाइन से लघु सचिवालय सहित हांसी गेट से आगे के एरिया की संचार व्यवस्था चलती थी, लेकिन मंगलवार रात को हाईटेक एक्सपर्ट चोर गिरोह के सदस्यों ने ये पांचों ही लाइन उखाड़ कर चोरी कर ली। इसके बाद से करीब दो हजार टेलीफोन व नेट कनेक्शन ठप हो गए हैं। संचार व्यवस्था बहाल करवाने के लिए टेलीफोन संचार मंडल रोहतक के डीजीएम रामअवतार सहित आला अधिकारियों ने भिवानी में डेरा डाले रखा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के ऑफिस रहे सबसे अधिक प्रभावित
टेलीफोन व्यवस्था दूसरे दिन भी बहाल ना होने से सबसे ज्यादा असर लघु सचिवालय के सरकारी कार्यालयों पर रहा। पुलिस कंट्रोल रूम की पांच लाइनें ठप रहीं। जिसकी वजह से पुलिस को भी सूचनाओं को अदान-प्रदान करने में परेशानी झेलनी पड़ी।
---
बैंकों में भी नेट ठीक से ना चलने से बनी रही मुसीबत
हांसी गेट, हांसी रोड, महम गेट तक दस से अधिक बैंक है। इन बैंकों में टेलीफोन व्यवस्था ठप होने से परेशानी बनी रही। बैंकों की नेट व्यवस्था बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कई बैंकों में तो अन्य विकल्प ढूंढ कर व्यवस्था बनाई गई।

शहर की टेलीफोन व्यवस्था को बहाल करने के लिए काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रोहतक से 20 तकनीकी कर्मचारी व अधिकारियों की टीम को बुलाया गया है। पहले दिन एक लाइन डालने का काम पूरा हुआ। शुक्रवार को लाइन जोड़ने का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सविता शर्मा, डीईटी टेलीफोन निगम

केबल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रोहतक से वायर भी मंगवा ली गई है। कर्मचारी और अधिकारी तेज गति से जुटे हुए हैं। दस दिन के अंदर संचार व्यवस्था पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।
-रामअवतार, डीजीएम, रोहतक मंडल टेलीफोन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें