फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल से लापता सतपाल मामले की जांच एसआईटी को दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल से लापता सतपाल मामले की जांच करेगी एसआईटी
विज्ञापन

भिवानी। 30 माह से लापता लोहारू के गांव गोठड़ा निवासी सतपाल मामले में क्षेत्र के मौजिज लोगों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच अधिकारी बदलने की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को एसआईटी गठन करने और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
कमेटी के सदस्य सुमेर सिंह गोठड़ा, विजय गोठड़ा तथा रवि आजाद ने बताया कि एसपी उनकी मांग के अनुसार एसआईटी टीम में डीएसपी विजय देशवाल, सीआए से रविंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार को शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि पहले इस मामले की जांच लोहारू के डीएसपी के जिम्मे थी जिससे ग्रामीण असंतुष्ट थे।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ने कमेटी के लोगों से पांच सदस्यीय कमेटी के गठन का सुझाव भी दिया। ग्रामीणों की पांच सदस्यीय कमेटी में शामिल विजय गोठड़ा, सरपंच प्रतिनिधि अत्तर सिंह, सुमेर सिंह गोठड़ा, रवि आजाद तथा नरेंद्र सिंह एसआईटी टीम के सदस्यों से तालमेल रखेगी। सुमेर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की पांच सदस्यों की कमेटी 22 सितंबर को नवगठित एसआईटी टीम से भिवानी में मुलाकात कर मामले से जुड़ी जानकारियां देगी।
विज्ञापन

--
ये है मामला
गोठड़ा गांव का सतपाल बीते 30 माह से लापता है। इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं बरते जाने पर 17 सितंबर रविवार को गोठड़ा गांव में क्षेत्र के 25 गांवों के लोगों की एक महापंचायत हुई थी। इस पंचायत में 56 लोगों की एक कमेटी बनाई गई थी। इन कमेटी सदस्यों ने बुधवार को एसपी से मिलकर इस मामले की जांच लोहारू के डीएसपी के बजाय किसी और अधिकारी से करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें