फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों ने पीएचसी में देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए फीस वसूलने वाले चिकित्सकों ने सोमवार को विभिन्न पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की। अब ऐसा प्रत्येक माह की नौ तारीख को होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को प्रभावशाली बनाने के लिए उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने निजी अस्पताल संचालकों की मदद ली है। इस योजना के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क की जाती है। योजना को अधिक कारगर बनाने के लिए उपायुक्त ने आठ जुलाई को शहर के नर्सिंग होम संचालकों से इस अभियान में अपना योगदान देने के लिए कहा था। इसके बाद निजी चिकित्सकों ने सोमवार को विभिन्न पीएचसी में अपनी सेवाएं दीं। ढ़ाणा रोड पर स्थित पीएचसी में डॉ. वंदना पूनिया और डॉ. कर्ण पूनिया, चांग में डॉ. अंचल धीर, बामला में डॉ. नीलम भीष्म, खरक में डॉ. ओमशील गुलिया, बवानीखेड़ा में डॉ. सुमन पूनिया ने सेवाएं दी। इसके साथ ही उप सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर, डॉ. सुनील कुमार, योजना के नोडल अधिकारी डॉ. डीके आहूजा और अर्बन हेल्थ कंसलटेंट सतपाल पंघाल ने भी मरीज देखे। इस दौरान महिलाओं को जरूरी टेस्ट कराने की भी सलाह दी गई। सही खुराक की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें