फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMGKAY: खुशखबरी... अब हरियाणा के 11 लाख पात्र परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

Thu, 29 Sep 2022 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद पहले सितंबर तक थी। अब दिसंबर तक योजना को एक्सटेंशन मिला है। इसमें भिवानी जिले के एक लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
मुफ्त राशन स्कीम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हरियाणा में प्रदेशभर के करीब 11 लाख पात्र परिवारों को सरकारी राशन डिपो पर दिसंबर तक मुफ्त राशन (गेहूं) मिलेगा। केंद्र सरकार के वित्त एवं व्यय विभाग ने शासन को योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत जिले के एक लाख से अधिक परिवार को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


फिलहाल हरियाणा में सरकारी राशन डिपो पर पात्र परिवारों को प्रत्येक राशन कार्ड पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वितरण के अलावा पांच किलोग्राम प्रति सदस्य मुफ्त गेहूं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर तक मुहैया कराया गया। अब ये योजना दिसंबर तक बढ़ाई गई है। इसके बाद दिसंबर तक दोनों ही योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को दिसंबर तक डबल राशन मुहैया कराया जाएगा,  जिसमें पीएमजीकेएवाई का मुफ्त राशन भी मिलेगा। 

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में सेंट्रल बीपीएल, स्टेट बीपीएल व प्राथमिक परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वितरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं हर माह मुहैया कराया जा रहा था। कोरोना संक्रमण के दौरान सितंबर 2020 में लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : महेंद्रगढ़: आंधी संग बारिश से कपास, बाजरे की फसल गिरी, पेड़ टूटकर गिरने से ट्रेनों का परिचालन बाधित

इसमें डबलएवाई परिवार को 35 किलो ग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वितरण के तहत मुहैया कराए गए। वहीं, पीएमजीकेएवाई के तहत 35 किलोग्राम गेहूं मुफ्त में बांटे गए। इस तरह से इस श्रेणी को सितंबर 2022 तक डबल राशन मिलता आ रहा है।

जबकि स्टेट बीपीएल, सेंट्रल बीपीएल और प्राथमिक परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वितरण के दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं के हिसाब से प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं के साथ पांच किलो ग्राम प्रति सदस्य गेहूं मुफ्त में अब दिसंबर तक मिलेगा।

इन श्रेणियों में भी पात्र परिवारों का राशन डबल हो गया है। क्योंकि बीपीएल परिवारों को हर माह प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशन डिपो पर मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन बिल्कुल मुफ्त है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वितरण प्रणाली के साथ साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर 2022 तक पात्र परिवारों को डबल राशन सरकारी डिपो पर बांटा गया है। अब दिसंबर तक इस योजना को बढ़ाया गया है। फिलहाल इस संबंध में उच्चाधिकारियों से जैसी हिदायतें आएंगी, उसी हिसाब से अक्तूबर से पात्र परिवारों को राशन वितरण का कार्य कराया जाएगा। - मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, पीआर सेंटर, भिवानी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें