फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग का निरंतर अभ्यास लंबी आयु में सहायक : डॉ. वीपी यादव

Sat, 22 Jun 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रांगण ​भिवानी में योग करते अ​धिकारी और कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रांगण में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने की।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि योग ही वह आधार है जिसके माध्यम से व्यक्ति सभी शारीरिक व मानसिक क्रिया-कलाप सक्रिय रूप से भली-भांति करता है। योग का निरंतर अभ्यास लंबी आयु में सहायक है। योग भारतवर्ष की विश्व को एक अमूल्य भेंट है। योग व प्राणायाम के माध्यम से कई असाध्य बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

मिलकपुर में मनाया योग दिवस

भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिलकपुर में योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक मनोज कुमार ने ग्रामीणों को योग करवाया। योग कक्षा के बाद सामूहिक रूप से हवन करवाया गया और सभी के निरोगी रहने की मंगल कामना की गई। वहीं बीएसएनएल भिवानी के कर्मचारियों ने भी मंडल अभियंता मोहिंदर पठानिया के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। इसमें जेटीओ उदय, जेटीओ मुकेश, जेटीओ कीर्ति, सरपंच भीम सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल राजमल, रिटायर्ड डाक विभाग धर्मानंद, हंसराज, कृष्ण, खेताराम, मुन्ना, रामफल, बिमला, कृष्णा, भूरो, शकुंतला दीक्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रेम शांति वेलफेयर सोसायटी ने गांव पपोसा में मनाया योग दिवस

भिवानी। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रेम शांति वेलफेयर सोसायटी की ओर से बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव पपोसा में विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव गुरुदयाल ने ग्रामवासियों को योग के महत्व और फायदों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात कालीन समय में योग सत्र से हुई। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए। गुरुदयाल ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया और उनके सही तरीके से अभ्यास के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सुभाष विक्रम ईटकान, गुरमीत, प्रवेश कुमार, समीर, शिवकुमार सन्नी, साहिल, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें