फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : आठ जून को घोषित किया जाएगा १०वीं का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून सोमवार को घोषित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। चार विषयों के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा वहीं पांचवें विषय के औसत अंक दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय का चयन करेंगे, उनका 10वीं का विज्ञान विषय का पेपर बाद में लिया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने 12वीं के बचे हुए 10 विषयों की परीक्षा की भी तैयारी कर ली है। ये परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच होंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें