फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड ने बदला फैसला, कल घोषित नहीं करेगा 10वीं का परीक्षा परिणाम, रख दी नई शर्त

Mon, 08 Jun 2020 10:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को नहीं आएगा। सारी तैयारियां होने के बाद अंतिम समय में रिजल्ट रोका गया है। बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिणाम रोका है। अब पहले पहले विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जाएगी। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जून माह के अंत में यह परीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने सोमवार आठ जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करने की सारी तैयारियां कर ली थी। 3,38,096 परीक्षार्थियों के भविष्य का फैसला अटका हुआ था, जिनमें 1,86,153 छात्र एवं 1,51,943 छात्राएं शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 2,26,939 एवं शहरी क्षेत्र से 1,11,157 परीक्षार्थी है।

पिछले सप्ताह ही बोर्ड चेयरमैन ने आठ जून को परिणाम घोषित करने की घोषणा की थी। रविवार शाम तक परिणाम घोषित करने का शेड्यूल था। मगर अंतिम समय में फैसला बदला गया। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि पहले विज्ञान विषय की परीक्षा करवाई जाएगी। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूलों से पूछेंगे, कौन से बच्चे लेना चाहते हैं विज्ञान
10वीं कक्षा का परिणाम भले ही रोक दिया गया हो मगर अभी भी असमंजस की स्थिति है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि पहले विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। मगर यह तय नहीं है कि सभी बच्चों की परीक्षा होगी या सिर्फ जो अगली कक्षा में विज्ञान विषय लेंगे उनकी होगी। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि स्कूलों से बच्चों की जानकारी ली जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। जून के अंत तक परीक्षा का अनुमान है।

बोर्ड की परिणाम घोषणा की तैयारी थी मगर अब सोमवार को परिणाम नहीं आएगा। पहले विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए साइंस पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों की जानकारी ली जाएगी और उसके बाद ही परीक्षा की तिथि और तरीका तय किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें