फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं व 12वीं स्वयंपाठी व मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा 4 से 9 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की (शैक्षिक) स्वयंपाठी व मुक्त विद्यालय (पूर्ण विषय/रि-अपीयर) परीक्षा मार्च-2022 की प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन 4 मई से 9 मई तक होगा।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेंकेंडरी (शैक्षिक) स्वंयपाठी और मुक्त विद्यालय (पूर्ण विषय/रि-अपीयर) परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा के बाद उन्हीं विद्यालयों में प्रात: 09:00 बजे से 02:00 बजे तक संचालित करवाई जाएगी, जहां परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा हेतु बाह्य परीक्षकों व ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां बोर्ड कार्यालय द्वारा की जाएगी। बाह्य परीक्षकों व ऑब्जर्वर को ड्यूटी के बारे में सूचना एसएमएस व संबंधित विद्यालयों की स्कूल लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन भरने व ग्रुप फोटो अपलोड करने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें