फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में खोले जाएंगे 104 मॉडल संस्कृति स्कूल : जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्रणाली को संस्कारित शिक्षा से जोड़ने व गुणात्मक सुधार के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार प्रदेश मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या में इजाफा कर 104 मॉडल संस्कृति स्कूल बनाएगी। लोहारू हलके में ऐसे तीन स्कूलों की स्थापना होगी। फिलहाल, प्रदेश में 22 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकारी स्कूलों में आधार भूत ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है व उनमें सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। शिक्षा से रोजगार तक सरकार पांच बिंदुओं पर काम कर रही है जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन, रोजगार व स्वाभिमान शामिल है। मॉडल स्कूल में सामान्य परिवार के विद्यार्थियों को संस्कारित व रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी जिससे शिक्षित होकर देश, समाज और परिवार के उत्थान और समृद्धि के लिए काम कर सके। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा से वंचित रहे पांच से 15 साल की आयु के बच्चों का रिकॉर्ड तैयार कर उनकी शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें