फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में फिर हुई नोंक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। वार्ड नं 6 में बिजली के लगे पोल को लेकर हुए विवाद का मामला मंगलवार शाम तक भी शांत नहीं हुआ। एक बार फिर से बिजली कर्मचारियों व उपभोक्ताओं में नोकझोंक हुई। जिसको लेकर विभाग के उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बवानीखेड़ा के वार्ड नं 6 में बिजली के पोल लगाकर उन पर मोटी केबल डालकर बिजली मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को बिजली के पोल लगवाने को लेकर उपभोक्ताओं व बिजली कर्मियों के बीच में ठन गई और बिजली कर्मचारी काम को अधर में छोड़कर चले गए। जिसके बाद इसके बाद उपभोक्ताओं के खिलाफ ही शिकायत कर दी। सैंकड़ों वार्डवासियों के पहुंचने व मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वहीं बिजली कर्मचारी ने सोमवार रात को ही बिजली को चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वार्ड में कार्य शुरू हो गया है। दोनों पक्षों की शिकायत की तह तक जाकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें