नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल परिसर में मंगलवार को नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक राज्य प्रधान सुनीता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ सदस्यों ने फार्मासिस्ट द्वारा नर्सिंग स्टाफ से तुलना किए जाने को अनुचित ठहराते हुए उनकी मांग एवं मुद्दों को अलग बताया। वहीं बैठक में नर्सिंग स्टाफ सदस्यों ने मैट्रर्न को राजपत्रित किए जाने के साथ नर्सिंग आफिसर का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। सरकार द्वारा वेतन बढ़ोतरी किए जाने के बाद एसीपी में बदलाव की भी बात कही।
राज्य प्रधान सुनीता ने कहा कि प्रदेशभर में स्टाफ नर्स के कड़े संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार ने उनके वेतन मान को बढ़ाया है। लेकिन फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स की बराबरी करते हुए वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रही है। बैठक में राज्य प्रधान सुनीता, जिला प्रधान कमलेश लठवाल, प्रेस सचिव सरला कुमारी, कैशियर आशा श्योराण, संगठन सचिव किरण, अनिता, संतोष, सावित्री, सुनीता आदि मौजूद रही।