फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में जहां चचेरे भाई ने बहन के साथ छेड़छाड़ की तो दूसरे गांव में एक युवक द्वारा अपनी चाची के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बुधवार शाम को घर पर अकेली थी। उसी समय उसके देवर का बेटा सुभाष घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर बेटी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना सदर क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार को घर पर अकेली थी। उसी दौरान जेठ का लड़का पंकज घर में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उसके कपड़ेे फाड़ दिए। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसके चंगुल से छ़डाया।। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें