सीजेएम ने महिला थाना और बाल कल्याण परिषद का किया निरीक्षण
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा ने मंगलवार को महिला थाना व बाल कल्याण परिषद का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीजेएम ने बाल कल्याण परिषद से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाल कल्याण परिषद के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर की जाने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल किया जाए। वहीं महिला थाना में उन्होंने प्रोटेक्शन अधिकारी हरबंस कौर से पारिवारिक विवादों से संबंधित केसों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अधिवक्ता अजय सिवाच, कमलजीत सहायक, मीना शर्मा एवं पीएलवी यशवीर सिंह सहित संस्थान का स्टाफ भी मौजूद था।