स्वच्छता सर्वेक्षण : 160 लोगों से सर्वे टीम ने मुंह जुबानी जाना शहर का हाल
भिवानी । देश की 100 क्लीन सिटी में भिवानी को शामिल करने के लिए करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के दूसरे चरण में सोमवार को दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम के जूनियर एसेसर रामसिंह ने वार्डों का दौरा किया। टीम ने अंतिम चरण में शहर के 31 वार्डों में 26 वार्डों का सर्वेक्षण कर 160 लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे मेें फीडबैक लिया। इस फीड बैक पर ही मुख्य रूप से अंक दिए जाएंगे। 4 हजार अंकों का सर्वे तीन श्रेणियों में हुआ। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। अंतिम दिन शहर के बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, सरकारी योजना के तहत बने शौचालयों व लघु सचिवालय का सर्वेक्षण कर वहां की फोटो कैमरे में कैद की गई।
शहर के सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से पहुंचे जूनियर एसेसर रामसिंह ने सोमवार को शहर के वार्डोँ में जाकर प्रत्येक वार्ड के कम से कम दो व्यक्तियों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही उनका पूरा नाम पता व मोबाइल नंबर अपने रिकार्ड में दर्ज कर सूची बनाई। शहर के 90 स्थानों की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। इसके साथ ही ढाणा रोड स्थित सीवरेज ट्रीट प्लांट का निरीक्षण किया।
--
यूं होगी नंबरों की रैंकिंग
प्रथम चरण में पेपर वर्क : 1400 अंक
दूसरे चरण में लोकेशन प्वाइंट : 1200 अंक
तीसरे चरण में पब्लिक फीड बैक : 1400
-----
इस तरह चला कुछ सर्वे
वार्ड नंबर : 1
बीपीएस स्कूल, सेक्टर-13 एरिया
मौके पर मिला मनजीत सफाई कर्मी
दो स्थानों के लिए फोटो
दो व्यक्ति से की बातचीत
वार्ड : 2
एरिया केएम पब्लिक स्कूल, पटेल नगर, हांसी गेट, पुराना हाउसिंग बोर्ड, हुडा पार्क व कल्पना चावला पार्क
काम करते हुए मिला संदीप कर्मचारी
--
वार्ड 3
काम करते हुए मिला अमित सफाई कर्मचारी
दो महिलाओं से की बातचीत कर ली फिड बैक
--
वार्ड 4
महम रोड पब्लिक हेल्थ एरिया, विद्या नगर
लघु सचिवालय की सीटीपीटी शौचालय की चेक
सफाई करते हुए मिला दीपक कर्मचारी
--
वार्ड 5
सब्जी मंडी, रोहतक गेट, विकास नगर शहीद विकास शर्मा पार्क
वीरेंद्र कर्मचारी मिला सफाई करते
दो व्यक्तियों से की बातचीत
चौधरी पेट्रोल पंप व इंडियन ऑयल पंप की शौचालय की ली तस्वीरें
इस तरह शहर में सभी वार्डोँ का सर्वे कर रिपोर्ट ली गई।
--
वर्जन :
शहर का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि भिवानी को सर्वेक्षण टीम कम से कम 80 प्रतिशत अंक देगी। अंतिम दिन मुख्य रूप से टीम ने लोगों से बातचीत कर फीडबैक ली है।
- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक नप
---
सर्वे पूरा हो चुका है। अब इसकी रिपोर्ट पर मंत्रालय अधिकारी नंबर देंगे। मुख्य रूप से पब्लिक फीडबैक के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
- रामसिंह जूनियर एसेसर स्वच्छता सर्वेक्षण टीम दिल्ली