अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
इनेलो की लीगल सैल की जिला कार्यकारिणी रविवार को घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला प्रधान एडवोकेट जगदीप ढांडा ने बताया कि वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी एडवोकेट संदीप बुढे़ड़ा, उपप्रधान एडवोकेट सुमित श्योराण, नरेन्द्र कांटीवाल, सतपाल बूरा व सतीश मोरवाल को बनाया गया है। महासचिव पद की जिम्मेदारी एडवोकेट अनिल सांगवान, रघुबीर मलिक, हरकेश मलिक, परमजीत छौक्कर, रविंद्र पपोसा को जिम्मेदारी दी गई है। मलिका श्योराण, संदीप मुंढ़ाल, ज्योति भारद्वाज, सज्जन वर्मा, नरेश सिहाग, वीरेंद्र दूहन को संगठन सचिव, एडवोकेट राहुल धायल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एडवोकेट सावित्री देवी, जगत सिंह ढुल,सतबीर चौधरी, एडवोकेट शीशराम व कुंदन लाल रलिकया को आमंत्रित सदस्य और एडवोकेट बलबीर सिहाग, जगबीर बूरा, उपेंद्र परमार, रमेश जैन, सतीश मनचंदा, प्रकाश चंद्र, पवन पूनिया, अशोक सचदेवा, प्रेम यादव, सुधीर खनगवाल, अजय वर्मा, अजय सिवाच, विनय महरान, सुरेश मालवाश, सुनील रोहिल्ला व दिनेश परमार को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। उपमंडल स्तर पर जिम्मेदारी लोहारू से एडवोकेट संजय श्योराण, सिवानी से कुलदीप शर्मा, तोशाम से जयबीर गुज्जर को सौंपी गई है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, डॉ. अजय चौटाला, अशोक अरोड़ा, अभय चौटाला, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट जसबीर ढिल्लो, सांसद दुष्यंत चौटाला व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय चौटाला सहित जिला प्रधान एडवोकेट जगदीप ढांडा का आभार व्यक्त किया।
--
नवनियुक्त जिला प्रधान का किया स्वागत
भिवानी। देवीलाल सदन में इनेलो पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला प्रधान रमेश नूनसर का स्वागत किया गया। जिला प्रधान सुनील लांबा व प्रदेश सचिव बलदेव घणघस ने कहा कि सात मार्च की दिल्ली रैली के लिए भी अधिक से अधिक लोगों को संदेश भेजने का आह्वान भी किया।
हलका अध्यक्ष कुलवंत कोंटिया, जितेंद्र शर्मा व बृजलाल जोगी, गजेंद्र मंढ़ोली ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, बृजलाल जोगी, मदन यादव, इंदु परमार, ओमपति देवी, कृष्ण वर्मा, लोकराम यादव, मनोज शर्मा, अशोक सिहाग, देवेंद्र नकीपुर, ईश्वर फतेहगढ़, इकबाल सिंह सहरावत आदि मौजूद रहे।
फोटो : 01