सूखे पेड़ की टहनी गिरी, बाल-बाल बची महिला
भिवानी । सूखे पेड़ की टहनी हिस्सा गिरने से एक महिला बाल-बाल बच गई। कीर्तिनगर के हलवास माइनर की सड़क के किनारे शीशम के दो सूखे पेड़ पिछले एक साल से खड़े हैं। रविवार दोपहर के समय एक पेड़ की मोटी टहनी अचानक से कीर्तिनगर निवासी संजय कुमार के गेट पर आ गिरा। गेट पर खड़ी सुमिता बाल बाल बच गई। आवाज सुनते ही आसपड़ोस के लोागों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सुमिता ने बताया कि जब पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरा तो वह घर के गेट के पास ही खड़ी थी। जिसमें वह बाल बाल बच गई अगर गेट से थोड़ा आगे होती तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि पहले भी इन पेड़ों की टहनी गिर चुकी हैं।
संजय कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने पिछले एक साल से दो पेड़ दीमक लगने के कारण सूख गए थे। पेड़ों को उखड़वाने के लिए छह महीने पहले वन विभाग को लिखित अर्जी लगा चुका है लेकिन कोई भी कार्रवाई नही हुई। इस संबंध में कई बार विभाग के चक्कर काट चुका हूं, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।
--
पेड़ के नीचे लगा है ट्रांसफार्मर
शीशम के सूखे पेड़ों के नीचे ही ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन खिंची हुई है। पेड़ का डाल ट्रांसफार्मर पर गिरने से आसपास के लोगों व बिजली निगम को भी भारी नुकसान हो सकता था।