फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अफसर पर लगाए प्रताडना के आरोप] प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अधिकारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्करज यूनियन सबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी नेताओं ने डिवीजन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एक कार्यकारी अभियंता पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को टीएस डिवीजन के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिटी यूनिट प्रधान बलजीत शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बिजली विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को कार्यकारी अभियंता अपनी मनमर्जी से हटाकर अपने चहेतों को लगा रहा है। यूनियन नेताओं ने उच्च अधिकारियों के समक्ष भी यह मामला उठाया है। अगर समय रहते हुए कच्चे कर्मचारियों को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। सर्कल सचिव राजेश सांगवान ने कहा कि विभाग अपनी हठधर्मिता को छोड़कर मांगों का समाधान करें ताकि विभाग का काम सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन

सह सचिव दरियाव सिंह पंघाल ने कहा कि कार्यकारी अभियंता द्वारा तीन वर्ष मेें बिजली बोर्ड कालोनियों में करवाए गए कामों की जांच यूनियन के नेताओं के समक्ष सरकार व विजिलेंस विभाग के अधिकारियों से करवाई जाए ताकि हकीकत का पता चल सके। यूनियन नेताओं ने कार्यकारी अभियंता के तबादले की भी मांग की ताकि जांच प्रभावित ना हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास यादव, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, संदीप अत्री, अभिषेक शर्मा, सुरेश नागपाल, विनोद सहारन, कृष्ण कुमार, दिलबाग, रामचंद्र यादव, पवन फौगाट, प्रदीप, रामचंद्र सैनी, दिनेश, सुनील, सतीश कुमार, वेदपाल सैनी, सतीश कुमार, मोहन सिंह, धीरज, ललित यादव, रामप्रसाद भटराई, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें