फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परिसर के बाहर गरजे कर्मचारी, भीतर दिया मौन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परिसर के बाहर गरजे कर्मचारी
विज्ञापन

भिवानी
सातवें वेतन आयोग के अनुसार लाभ दिए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी, अधिकारी तालमेल कमेटी का आंदोलन 36 वें दिन भी जारी रहा। कमेटी से जुड़े लोगों ने 20 वें दिन बोर्ड परिसर में मौन होकर क्रमिक धरना दिया और बोर्ड के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि बोर्ड हठधर्मिता न अपनाकर तालमेल कमेटी से बातचीत के लिए आगे आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तालमेल कमेटी सदस्यों ने बोर्ड परिसर में भोजनावकाश में मौन धरना दिया तथा बोर्ड के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की। कमेटी सदस्यों ने कहा कि जैसे ही धारा 144 हटेगी तो आंदोलन को तेज करते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चार सदस्यीय कमेटी आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार कर रही है। कमेटी ने यह भी कहा कि अगर बोर्ड का यही रवैया रहा तो आंदोलन की कमान कर्मचारी संघों को दी जा सकती है। कर्मचारियों ने खाली पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जारी चार्जशीट वापस लेने, भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करवाने जैसी मांगे दोहराई। क्रमिक धरने पर सेवानिवृत्त अधिकारी राजेंद्र कौशिक, सुखबीर यादव, जगदीश गांधरा, विनोद कुमार बैठे। इस अवसर पर प्रधान विरेन्द्र बाल्याण, महासचिव अमरजीत यादव, दुलीचंद यादव, खुशीराम रंगा, जितेन्द्र सिंह, सुभाष कौशिक, ऋषिराम शर्मा, सुखबीर यादव, अनिल रोहिला, रामकिशन खेदड़, ईश्वर नागर, सुभाष कौशिक, जितेन्द्र ङ्क्षसह, कुलविंदर सिंह, रामकरण, नेपाल तंवर, सतबीर स्वामी, सुभाष बाल्याण, सुखजिंदर सिंह, गणेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें