तोशाम (भिवानी)। एसडीएच तोशाम के तीन गांवों में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने हासिल कर लिया है। गांव लक्ष्मणपुरा और बादलवाला के बाद अब गांव झांवरी में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाकर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन लग चुकी है। एसडीएच तोशाम के अंतर्गत वाला यह तीसरा गांव है, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी ग्रामीण वैक्सीन लगवा चुके हैं।
लक्ष्मणपुरा की आबादी 868, बादलवाला की आबादी 696, वहीं झांवरी की आबादी 1590 है। गांव झांवरी में 18 से 45 वर्ष तक 672, 45 वर्ष से 60 वर्ष तक 231 व 60 से ऊपर 177 लोगों को वैक्सीनशन लगाई जा चुकी है। गांव झांवरी में 18 वर्ष से ऊपर कुल 1080 लोगों को पहली डोज की वैक्सीन लग चुकी है, वहीं 474 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। व शेष 18 वर्ष आयु के नीचे वाले हैं।
उपमंडल अस्पताल तोशाम के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएच का लक्ष्मणपुरा व बादलवाला के बाद झांवरी में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को 100 प्रतिशत पहली डोज लग गई है। गर्भवती महिला भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।