देवीलाल सदन में आयोजित जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रैली प्रभारी केसी बांगड़। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जजपा के 5वें स्थापना दिवस पर सेक्टर-13 मेला ग्राउंड में नौ दिसंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को रैली प्रभारी केसी बांगड़ देवीलाल सदन में पहुंचे। रैली प्रभारी केसी बांगड़ एवं सह प्रभारी व जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि रैली के व्यापक प्रबंध के लिए 100 वरिष्ठ नेताओं एवं 1000 वालंटियर कमान सभालेंगे।
उन्होंने प्रत्येक जिला अध्यक्षों को रैली में अपने-अपने ब्लॉक भरने के साथ अपने-अपने जिला के कार्यकर्ताओं के साथ बैठने के निर्देश दिए। रैली पूरी तरह से हाईटेक होगी, जहां पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए बैठने, पीने के पानी, पार्किंग, एंबुलैंस व क्रेन सहित समुचित व्यवस्था होंगी। इस अवसर पर रविंद्र सांगवान, प्रदीप देशवाल, मुकेश सेठी दलबीर धनखड़, दिनेश डागर, जितेंद्र शर्मा, ईश्वर मान, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, अवतार सांगवान, प्रदीप खरकिया, सिलोचना पोटलिया, शंकर आहुजा, प्रो. कर्ण सिंह, सेठी धनाना, गुड्डू लांग्यान, भूपेंद्र गोदारा, बलबीर ग्रेवाल, अजमेर ढुल, डॉ. सुरेंद्र ग्रेवाल उपस्थित रहे।