फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेठ किरोड़ीमल पार्क में होगा 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन

Sat, 28 Sep 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क में 12 अक्तूबर को 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। मेरठ और गाजियाबाद से आए कारीगर पुतले तैयार करेंगे। वहीं नौ अक्तूबर से चार दिवसीय संपूर्ण रामलीला मंचन का रंगारंग आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी, महामंत्री एडवोकेट अजय सर्राफ, उपप्रधान सुरेश डब्बेवाला, सदस्य मुरारीलाल तोला, विनोद गोयल, प्रमोद मिन्डूका व अभिषेक बंसल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी। प्रधान विजय बंसल टैणी व महामंत्री अजय सराफ एडवोकेट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा 9 अक्तूबर को गणेश वंदना, राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद, 10 अक्तूबर को राम वनवास, केवट लीला एवं सीताहरण, 11 अक्तूबर को लंका दहन, लक्ष्मण मूर्छा व मेघनाद वध और 12 अक्तूबर को कुंभकरण वध, अहिरावण-महिरावण वध व रावण वध की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके लिए मेरठ और गाजियाबाद से कलाकार पुतले तैयार करने यहां आएंगे। जिनका काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। दशहरा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रावण दहन में रंगबिरंगी आतिशबाजी व कोल्ड आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में जल्दी ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा ,डॉ. हरिओम पंवार, विनीत चौहान व दिनेश अग्रवंशी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे इसके अलावा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष अग्रसेन कमेटी द्वारा इस प्रकार के आयोजन करवाए जाते हैं। इस अवसर पर विजय बंसल टैणी, अजय सर्राफ, सुरेश डिब्बे वाला, विनोद डिब्बे वाला, अभिषेक बंसल, मामनचंद, विनोद गोयल, प्रमोद मिंढूका, मुरारी लाल तोला व राम अवतार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें