भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित दस मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित 190 मामले सामने आए हैं, वहीं 143 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे हैं। फिलहाल जिले भर में 2228 सक्रिय केस हैं, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 1501 और शहरी क्षेत्र से 727 संक्रमित मरीज हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1500 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 481 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन्होंने गंवाई कोरोना संक्रमण से जान
- गांव थिलोड़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति छह मई को कोरोना संक्रमित आया था। जिसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। संक्रमित व्यक्ति प्राइवेट स्कूल संचालक था, जिसने उपचार के दौरान 11 मई को दम तोड़ दिया।
- शहर के दिनोद रोड निवासी 58 वर्षीय महिला का वीरवार को रेपिड टेस्ट किया गया। जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिली। महिला को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसने शुक्रवार शाम को दम तोड़ दिया।
- सेवा नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला चार मई को कोरोना संक्रमित मिली थी। महिला का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा था। जिसने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- ढाणी टोडा वासी 63 वषीय व्यक्ति लीवर संबंधित बीमार से ग्रस्त था। परिजनों ने दस मई को उसका कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वह संक्रमित मिला। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। व्यक्ति की हालत में सुधार न होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- गांव बलियाली वासी 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित थी। जिसका हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। संक्रमित महिला की 18 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- शहर के न्यू भारत नगर निवासी 57 वर्षीय महिला आठ मई को कोरोना संक्रमित मिली थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। संक्रमित महिला की 19 मई को मौत को गई।
- बजरंग बली कॉलोनी 43 वर्षीय स्टील व्यापारी तीन मई को कोरोना संक्रमित हो गया। कोरोना संक्रमित को परिजनों ने उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी 14 मई को मौत हो गई।
- गांव मिताथल निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित शांति नगर वासी 61 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
वर्जन:::
बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद आवश्यक है। नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। घर में रहकर ही इम्यूनिटी का ध्यान रखें और रोजाना योग व व्यायाम करें। खांसी, जुकाम, बुखार या कोरोना के लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।