फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण का प्रयास

Tue, 17 Sep 2013 09:16 PM IST
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक युवक ने स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक का पीछा किया तो गांव भूरथला के पास आरोपी युवक लड़की को छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार बिटटू उसी के गांव की स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा को गांव के बाहर से अपहरण करके कोसली के रास्ते ले जा रहा था।

इसी बीच अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइक सवार युवक का पीछा करना शुरू किया। खुद को घिरा देख युवक लड़की को गांव भूरथला के पास उतार कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक को पीछा कर उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने लड़की को थाने लाकर उसका इलाका मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया और उसे परिजनों को साैंप दिया। लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें