फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर हमला

Sat, 21 Sep 2013 10:39 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में गांव मांढी हरिया निवासी पूर्व सरपंच रणबीर सिंह के घर में घुसकर अज्ञात युवकों ने खूब उत्पात मचाया। युवकों ने घर में मौजूद महिला के जागने पर उससे मारपीट भी की। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मांढी हरिया निवासी पूर्व सरपंच रणबीर सिंह शुक्रवार को अपने रिश्तेदार से मिलने हिसार गए हुए थे। खेत पर बने मकान में उनकी पत्नी कौशल्या और बच्चे घर पर अकेले थे। देर रात अचानक  कौशल्या देवी की नींद खुली तो दो अज्ञात नकाबपोश युवक कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

महिला के विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पैसे, जेवरात मांगे। दोनों युवकों ने पिस्तौल और चाकू के दम पर बक्से की चाबी निकाल ली और महिला के हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वो पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बच्चों ने सुबह मां को रस्सी से बंधा पाया तो उन्होंने उसे खोला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पूर्व सरपंच रणबीर सिंह के भाई सज्जन सिंह की शिकायत पर थाना प्रभारी देशराज सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


समाजसेवी गजेसिंह नंबरदार, सज्जन सिंह, मा. रामकरण, बहादुर सिंह बेरला, भूपसिंह मांढी, पप्पू डुडी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें