फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए टीचरों से मांगे आवेदन

Thu, 13 Feb 2014 02:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यह आवेदन जीव विज्ञान, रसायन, आर्थिक शास्त्र, फाइन आर्ट्स, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, मनोविज्ञान, पंजाबी, संस्कृत, समाज शास्त्र और उर्दू विषयों के लिए मांगे गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने सीधे अध्यापकों/टीजीटी, जो हरियाणा राज्य शिक्षा स्कूल काडर ग्रुप बी सेवा नियम, 2012 के अनुसार पहली जनवरी, 2014 को पात्र हैं। उनसे प्राध्यापक की पदोन्नति के लिए आवेदन मांगने का फैसला किया है।

उन्होेंने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवार 25 फरवरी तक नोडल अधिकारी एचएस सैनी कार्यालय, हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग, कक्ष 202, शिक्षा सदन, सेक्टर- 5, पंचकूला को निर्धारित प्रोफोर्मा में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी कर्मचारी ने निर्धारित प्रोफोर्मा में आवेदन नहीं किया तो उस मामले में प्रमोशन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा पदोन्नति के लिए व्यक्तिगत फाइल/अन्य आवश्यक रिकार्ड संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय से मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें