हरियाणा के जिला फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में वीरवार को डेंगू पीड़ित किशोर मिला है। किशोर अमन गांधी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकाें ने छात्र के रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। शहर में हाल ही में तीन केस सामने आए थे।
अमन गांधी विद्या मंदिर स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। पिछले एक सप्ताह से अमन को तेज बुखार है और उसका बुखार टूट नहीं रहा है।
वीरवार को परिजनाें ने अमन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसके रक्त की जांच की तो उसके प्लेटलेटस काफी कम मिले।
सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि छात्र को डेंगू होने की आशंका है। रक्त के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।