फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिप पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेक्टर-10 निवासी जिला परिषद के पार्षद और आम आदमी पार्टी के नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर वीरवार की सुबह गोली चलने का मामले सामने आया है। बताया जाता है कि हमलावरों ने दो फायर मक्खन सिंह के घर पर किया, जिससे उनके घर का शीशा भी टूट गया। घटना के संबंध में बेटे मनप्रीत की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मक्खन सिंह लबाना के घर पर सुबह छह बजे करीब एक स्पलेंडर बाइक पर सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों की मानें तो यह मामला फिरौती से जुड़ा हो सकता है, मगर अभी यह सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि मामले के संबंध में शुक्रवार को ही जानकारी दी जाएगी। वहीं इस घटना की सूचना अंबाला में जंगल में आग की तरह फैल गई। जैसे ही इस मामले की जानकारी थाना सेक्टर-9 के पुलिस अधिकारियों को लगी तो क्षेत्रीय डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना होने की बात तो कह रही है, मगर इसमें अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किसने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं वीरवार को पूरे दिन पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाती नजर आई। आसपास के क्षेत्र से भी सुबूत जुटाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी लबाना को फोन पर धमकी मिल चुकी है।



-

जिप चेयरमैन पद के दावेदर रह चुके हैं लबाना

आम आदमी पार्टी के नेता व जिला परिषद में पार्षद मक्खन सिंह लबाना जिप चेयरमैन के दावेदार भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि मक्खन सिंह लबाना घुटनों का ऑपरेशन कराने के बाद वीरवार को ही अस्पताल से घर वापस लौटे हैं। इससे पहले सुबह वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें