फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नियुक्ति काम कर रहा युवक रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीआरओ कार्यालय में बिना नियुक्ति के कार्य कर रहे युवक को विजिलेंस की टीम ने 4500 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जगाधरी गेट के नजदीक रहने वाले अश्वनी कुमार ने शिकायत दी थी कि रजिस्ट्री की सत्यापित प्रति मांगने पर मानकपुर निवासी गगनदीप ने पांच हजार रुपये की मांग की। इसमें 500 रुपये वह पहले ही दे चुके हैं। अब वो 4500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा थ।
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो अंबाला मंडल अशोक कुमार ने बताया कि टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी गगनदीप निवासी गांव मानकपुर थाना सदर अंबाला को राजस्व विभाग अंबाला के कार्यालय से रंगे हाथों 4500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रणबीर सिंह कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग के नेतृत्व में निरीक्षक रामफल, उप निरीक्षक सुबे सिंह, सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह, मुख्य सिपाही जसपाल, गुरनाम सिंह व मौके के गवाह के तौर पर हैड ड्राफ्ट्समैन राम कुमार सिंचाई विभाग अंबाला की संयुक्त टीम गठित की गई।
एसडीएम कार्यालय में चलता है दलालों का खेल
एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस बनवाने से लेकर अन्य कार्यों के लिए दलाल बाहर खड़े होते हैं। वे रुपयों की मांग करते हुए फटा फट और बिना समय लगाए लाइसेंस बनवाने से लेकर अन्य काम करवाने की बात कहते हैं। इस दौरान कुछ व्यक्ति समय बचाने के चक्कर में इनके चंगुल में फंस जाते हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार एसडीएम से लेकर उपायुक्त तक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और दलालों का खेल लगातार फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें