अंबाला। आधार अपडेट करवाने छावनी के नागरिक अस्पताल गए युवक के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियाें में आग लग गई और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग के कारण कमरे में रखा गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होकर फट गया। इसी के साथ कमरे में रखे 35 हजार रुपये और चार मुर्गियां भी जल गई।
बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी शंभू ने बताया कि वह सागर और एक अन्य युवक के साथ करीब एक साल के अंबाला छावनी की सुभाष कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वह तीनों युवक रेहड़ी पर नमकीन बेचने का काम करते हैं। शंभू के अनुसार वीरवार को वह अपने कमरे पर ताला लगाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सागर के साथ छावनी के नागरिक अस्पताल में गया था। वापस आया तो देखा कि उसके कमरे, किचन और रेहडी में धू धू कर जल रही है। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी में आग पर काबू पाया लेकिन जब तक घर में रखा सिंगल बैड, सोफा, चूल्हा, पंखा, बिजली का सामान, स्टेबलाइजर व किचन में रखा सामान और चार मुर्गियां जल गई। आग से कमरे में रखी तीनों युवकों करीब35 हजार की नकदी व नमकीन से भरी रेहड़ी भी जलकर राख हो गई।