रायपुररानी रोड पेट्रोल पंप के पास पेड़ से लटक कर 35 वर्षीय भूरा ने आत्महत्या कर ली। कोरोना महामारी के कारण काम धंधा न होने के कारण वार्ड नंबर-1 में रहने वाला भूरा परेशान चल रहा था। जानकारी अनुसार हुडा सेक्टर 4 चौकी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रायररानी रोड पेट्रोल पंप के पास एक युवक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां गांव हुसैनी के सरपंच सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद मृतक के पिता रोशनलाल व उसकी माता मौके पर बुलाया गया। उसके माता-पिता ने बताया कि भूरा के पास 5 बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां,तीन लड़के शामिल हैं।