कोरोना के दूसरी लहर की तबाही के बीच अब राहत भरी खबर आने लगी हैं। बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5.73 प्रतिशत थी, वहीं बुधवार को यह 6.18 फीसद रही।
हालांकि कोरोना से मौत का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 9 लोगों की कोरोना ने जान ली। अब तक जिले में 422 लोग कोरोना का शिकार बन चुके हैं। हालांकि कोविड प्रोटोकाल के तहत छावनी के रामबाग में 3 और शहर में चार शवों का संस्कार किया। इसी तरह मुलाना हलके में भी चार संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत हुए। इसके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 4 संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत होने की सूचना मिली है। कुल मिलाकर 15 शवों के संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किए गए।
-----------------------
अस्पतालों में अब यह है स्थिति
संक्रमण की दर घटने के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आने लगी है। मंगलवार को करीब 750 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। जबकि सोमवार को इनकी संख्या करीब 780 थी, जोकि बुधवार को घटकर करीब 665 रह गई। राहत की बात यह भी है कि सरकारी अस्पतालों में भी अब बेड खाली होने लगे हैं। मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में 221 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 36 वेंटिलेटर पर थे। बुधवार को यह संख्या घटकर 207 रह गई। जबकि वेंटिलेटर पर भी 5 मरीज घट गए और 31 मरीज ही वेंटिलेटर पर रह गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी सरकारी अस्पतालों में कोई बेड खाली नहीं है।
-------------------------
मई माह की स्थिति
मई के शुरुआती 19 दिनों में कोरोना 181 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। मई महीने में कुल 49551 सैंपल लिए गए। इनमें से 7202 संक्रमित पाए गए हैं। अच्छी बात यह रही कि 8147 डिस्चार्ज भी हुए। बुधवार तक 3406 की सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी थी। अभी तक जिले में 1709 मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक जिले में 3 लाख 71643 सैंपल लिए जा चुके हैं।
-------------------
इनकी हुई मौत
गांव ठरवा अंबाला शहर की 59 वर्षीय महिला, बराड़ा से 70 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर से 52 साल की महिला, महेश नगर अंबाला छावनी से 62 वर्षीय पुरुष, संभालखा से 42 वर्षीय महिला, गांव कांवला अंबाला शहर से 50 वर्षीय महिला, गांव मंगलई से 57 वर्षीय पुरुष, छावनी खुड्डा कलां से 63 वर्षीय महिला और सेक्टर-7 अंबाला शहर से 76 वर्षीय पुरुष की कोरोना ने जान ले ली।
---------------
यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 56, कैंट से 30, शहजादपुर से 25, मुलाना से 28, बराड़ा से 30, नारायणगढ़ से 5 और चौड़मस्तपुर से 25 केस मिले। इनमें से बरौली नारायणगढ़, बसंतपुरा, बलदेव नगर अंबाला शहर, सेक्टर-10 अंबाला शहर, रजौली बराड़ा, जफरपुर, सरसेहड़ी, खुड्डा खुर्द व दर्जियां वाली गली अंबाला शहर से 2-2, कांवला अंबाला शहर, कुराली, हरी पैलेस अंबाला शहर, अधोया बराड़ा, बादशाही बाग अंबाला शहर व दुराना से 3-3, जंडली अंबाला शहर व गदौली से चार-चार, तारा नगर अंबाला कैंट व सेक्टर-7 अंबाला शहर से 5- 5 व अन्य जगह से नए केस आए।
------------------
कोरोना की अब तक की स्थिति
जिले में अब तक 28059 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें बुधवार को मिले 199 केस भी शामिल हैं। बुधवार को 305 संक्रमित कोरोना से मुक्त भी हुए। इस तरह अब तक जिले में 25384 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इसी कारण अब दोबारा से रिकवरी रेट सुधरकर 90.47 प्रतिशत हो चुकी है। हालांकि मृत्यृ दर बढ़कर 1.48 प्रतिशत हो गई है। जिले में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 2253 है।
-------------------------
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 383387 वैक्सीनेशन लग चुकी हैं। इनमें से 285798 को पहली और 97989 को दूसरी डोज लग चुकी है। मई में 54267 को पहली और 35531 को दूसरी डोज लग चुकी है। बुधवार को 3602 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 221 को दूसरी और 3381 को पहली डोज लगाई गई। इनमें 2604 लोग 18 से 44 आयु वर्ग के शामिल रहे।
----